भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3577 पहुंची, 83 की गई जान, जानें राज्यवार मामले

भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3577 पहुंची, 83 की गई जान, जानें राज्यवार मामले

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग 208 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 10 लाख 93 हजार 349 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 58620 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 3219 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 65 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 274 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 83 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 3577 मामले हैं। कल से आज तक कुल 505 मरीज बढ़े हैं। हालांकि इसमें महाराष्‍ट्र और राजस्‍थान के बढ़े मामले शामिल नहीं हैं। इन दोनों राज्‍यों के आंकड़े आने के बाद ये संख्‍या और बढ़ सकती है।

भारत में कोरोना से निबटने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर के अनुसार 5 अप्रैल तक देश में 89534 कोरोना संदिग्‍धों की जांच हुई है और इनमें से सिर्फ 3577 ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अकेले 5 अप्रैल को 9369 टेस्‍ट की रिपोर्ट आई है और इसमें से 295 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

190

1

1

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

10

0

0

अंरुणाचल प्रदेश

1

0

0

असम

26

0

0

बिहार

30

0

1

चंडीगढ़ 

18

0

0

छत्तीसगढ़

9

3

0

दिल्ली

503

18

7

गोवा

7

0

0

गुजरात 

122

18

11

हरियाणा

59

25

1

हिमाचल प्रदेश 

6

1

1

जम्मू एंड कश्मीर 

106

4

2

झारखंड़

3

0

0

कर्नाटक

144

12

4

केरल

306

49

2

लद्दाख

14

10

0

मध्य प्रदेश 

165

0

9

महाराष्ट्र 

490

42

24

मणिपुर

2

0

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

20

0

0

पुुडुचेरी

5

1

0

पंजाब

57

1

5

राजस्थान

200

21

0

तमिलनाडु

485

6

3

तेलांगना

269

32

7

उत्तराखंड

22

2

0

उत्तर प्रदेश 

227

19

2

वेस्ट बंगाल

80

10

3

भारत में कुल मामले

3577

275

83

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना का कहर- अब तक 77 लोगों की मौत, 12 घंटे में 472 मामले, जानें भारत में कितने मरीज?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।